Jharkhandराज्य

गिरिडीह जिला प्रशासन की बड़ी पहल: दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन।

— दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया सशक्त कदम।

गिरिडीह, 22 अप्रैल 2025: गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले में रहने वाले 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के ऐसे लाभुक, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है, अब निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पात्र लाभुकों का चिन्हांकन कर उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा।

 

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा इस संबंध में जिले के सभी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शिविरों का आयोजन कर योग्य लाभुकों की सूची तैयार करें और उसे जिला समाज कल्याण कार्यालय, गिरिडीह को सौंपें। साथ ही, इस कार्य में संबंधित संस्था को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग भी प्रदान किया जाए।

 

शिविरों का आयोजन इन तिथियों पर होगा:  सभी शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसर में आरंभ होंगे:

 

23 अप्रैल 2025 – गिरिडीह प्रखंड

 

24 अप्रैल 2025 – देवरी प्रखंड

 

25 अप्रैल 2025 – धनवार प्रखंड

 

26 अप्रैल 2025 – गांडेय प्रखंड

 

28 अप्रैल 2025 – तिसरी प्रखंड

 

29 अप्रैल 2025 – गावां प्रखंड

 

30 अप्रैल 2025 – जमुआ प्रखंड

 

 

मूल्यांकन के लिए लाभुकों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज़:

विकलांगता प्रमाणपत्र

आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र

दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

निवास प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो)

 

इस योजना का उद्देश्य केवल ट्राइसाइकिल का वितरण नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजन न केवल स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे, बल्कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 

जिला प्रशासन ने सभी पात्र लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!