राज्य

गिरिडीह: जर्जर यात्री शेड को लेकर जांच दल ने की स्थलीय जांच, बड़ी दुर्घटना की आशंका।

उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम का गठन कर स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया।

  1. गिरिडीह, झारखंड – कुछ दिन पूर्व गिरिडीह जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद प्रखंड के कारणपूरा पंचायत के अंतर्गत बारासोली मोड़ के समीप स्थित एक यात्री शेड की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम का गठन कर स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया। जांच टीम में निम्नलिखित अधिकारियों को शामिल किया गया:

 

1. जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गिरिडीह

2. भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल गिरिडीह के अभियंता

3. N.R.E.P. गिरिडीह कार्यालय के अभियंता

 

बुधवार को यह टीम मौके पर पहुंची और यात्री शेड की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शेड की स्थिति काफी खतरनाक है और यदि इसे समय रहते ध्वस्त नहीं किया गया, तो यह किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता है।

 

अब जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं कि आखिर कब तक इस खतरनाक ढांचे को हटाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!