Giridih jharkhandJharkhandराजनीतिराज्य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया।

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।

 

तिलकधारी सिंह झारखंड की राजनीति में एक प्रतिष्ठित नाम थे। उन्होंने 1984 और 1999 में कोडरमा से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद के रूप में सेवा की। इसके अलावा, वे जिला परिषद अध्यक्ष, विधायक और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। उनकी छवि एक ईमानदार और जनसेवी नेता की रही है, जिन्होंने हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति दिलाने में मदद की थी।

 

उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई नेताओं ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताया, जो सभी जाति और समुदायों के लिए समान रूप से समर्पित किये

तिलकधारी प्रसाद सिंह ने दो बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और धनवार विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक रह चुके थे। उनकी राजनीतिक यात्रा में उन्होंने ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश की, जिसके लिए उन्हें ‘बिहार का छाया मुख्यमंत्री’ तक कहा गया ।

 

उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, हम दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना करते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!