https://youtu.be/6-Zp-8ClT0c?si=Zd_UiVI2JhyCvJGUदेश

तिसरी ब्लॉक में रजिस्टर टू की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना जारी, अधिकारियों का प्रवेश रोका गय।

गिरिडीह: रिट याचिका संख्या 5925/2022 में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश।

गिरिडीह: रिट याचिका संख्या 5925/2022 में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश तथा अपर समाहर्ता गिरिडीह के पत्रांक 1854/2024 के निर्देशों के बावजूद रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति अब तक नहीं मिलने से नाराज किसान जनता पार्टी के सदस्य विगत सात दिनों से तिसरी प्रखंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं।

नीलम कुमारी एवं दासो मुर्मू के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के दौरान बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को ब्लॉक परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। जिला महासचिव भागीरथ राय ने आरोप लगाया कि तिसरी अंचल अधिकारी द्वारा दो बार शुल्क लेने के बावजूद सत्यापित प्रति नहीं दी गई है।

राय ने कहा, “पिछले 14 महीनों से गरीब आदिवासी मूलवासी किसान लगातार रजिस्टर टू की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। जबकि जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचलों में प्रक्रिया के तहत सत्यापित प्रति दी जा रही है।”

उन्होंने यह भी बताया कि 20 मार्च को रोड जाम के दौरान तिसरी अंचल अधिकारी ने प्रक्रिया समझने के लिए जमुआ जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई।

धरना में मुंशी मुर्मू, बैजून मुर्मू, जोशील मरांडी, मदन तुरी, खुशबू देवी, मोहन बेसरा, दशमी देवी समेत सैकड़ों किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं दी जाएगी, तब तक कोई भी सरकारी अधिकारी तिसरी ब्लॉक में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!