HAZARIBAGHJharkhandराज्य

22 झारखंड बटालियन एनसीसी ने लगाया रक्तदान शिविर 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया

23 मई को 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग द्वारा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से सिलवार के पॉलिटेक्निक कॉलेज मे एनसीसी कैंप में रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन,ब्रिगेडियर राजेश करेल, लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी ने किया। रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए निर्मल जैन एनसीसी के स्वयंसेवकों को रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया। बताते चले कि विगत 10 दिनों से एनसीसी का सी ए टी सी-चौथा शिविर लगा हुआ था

जिसमें 535 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे थे जिसमें 300 जूनियर डिवीजन के थे।जागरूकता से प्रभावित होकर सभी कैडेट रक्तदान करने के लिए आतुर थे ,पर वजन कम एवं उम्र कम होने की वजह से वे रक्तदान करने से वंचित रहे।वे भविष्य में 18 वर्ष की उम्र होने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया ।शिविर का शुभारंभ सी ओ एंथोनी हेनरी सेल्वन ने रक्तदान करके कैडेट का मनोबल बढ़ाया । तत्पश्चात अतुल कुमार श्रीलाल गोस्वामी सोहन कुमार देवराज कुमार नवनीत कुमार पाठक आयुष कुमार सिंह नितेश कुमार यादव सनी राज रोहित कुमार रिंकी गुप्ता करण कुमार चमन सिंह आशीष आयुष राज आशा कुमारी श्रेया कुमारी वहलेन नाग अनामिका कुमारी फिलिप मरांडी अंकुश कुमार पिंटू यादव सुबोध कुमार प्रिंस कुमार अविनाश प्रधान एवं सुरेंद्र कुमार आदि 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल की कामना करते हुए उनके इस नेक के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।शिविर को सफल बनाने में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश करेल हैडक्वाटर हजारीबाग के लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी , सूबेदार मेजर जगदीश ,ए एन ओ राजीव रंजन एवं 16 आर्मी प्रशिक्षक , वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, मेडिकल कालेज के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण का विशेष सहयोग रहा।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!