Jharkhandराज्यलोकल न्यूज़

अक्षय तृतीया पर बनवासी विकास आश्रम द्वारा बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु संवाद का आयोजन

 

  1. आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन अलायंस के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम, गिरिडीह द्वारा बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गिरिडीह स्थित दुखहरण नाथ धाम मंदिर में संपन्न हुआ।

 

अक्षय तृतीया हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। परंपरागत रूप से यह दिन विवाह के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके कारण कई बार बाल विवाह जैसे अपराध की घटनाएं भी मंदिरों में होते हैं।

 

  • इसी निमित दुखहरण नाथ धाम मंदिर के पुजारियों के साथ संवाद कर बाल विवाह की कुप्रथा पर चर्चा की गई और इसे रोकने में धर्मगुरुओं की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई। पुजारियों ने भी अपने स्तर से समाज में बाल विवाह के विरुद्ध संदेश देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दुखहरण नाथ धाममंदिर के मुख्य पुरोहित श्री सर्वेश पांडे के अध्यक्षता में ” बल विवाह के खिलाफ धर्म गुरु ” विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पुजारियों , पुरोहितों सहित अन्य ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस संवाद में श्री सर्वेश पांडे ने कहा गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है, इसे हमें जड़ से मिटाना है। हमारे यहां मंदिर में जितने भी जोड़ों का विवाह होता है, उनका जन्म प्रमाण पत्र की जांच किया जाता है, रसीद दिया जाता है, तभी विवाह अनुष्ठान की स्वीकृति दी जाती है। सहायक पुरोहित कामेश्वर पांडे ने कहा कि बाल विवाह होने से बच्चे का मानसिक शारीरिक विकास रुक जाता है जिससे बच्चे का भविष्य अच्छे से बन नहीं पता है। अतः हम धर्म गुरुओं का परम कर्तब्य है की न सिर्फ मंदिर में अपितु घर , परिवार , समाज, धर्मशाला , होटल में भी अगर पंडित विवाह का अनुष्ठान सम्पन कराते हैं तो उन्हें अनजाने में भी बाल विवाह न हो जाय , इसका ध्यान रखना चाहिए।  

 

बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एक देश व्यापी आंदोलन है। अभियान का मुख्य उद्देश्य धर्म गुरूओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना और समुदाय को इस दिशा में सक्रिय करना था।

ज्ञात हो कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस 300 से अधिक जिलों में फैले 160 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के गठबंधन द्वारा संचालित एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो भारत में बाल विवाह को खत्म करने के लिए काम कर रहा है। बनवासी विकास आश्रम द्वारा जिले के सभी मंदिरों, मस्जिदों , गिरिजाघरों, गुरुद्वारों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

कार्यक्रम में संस्था के सामुदायिक कार्यकर्ता रूपा कुमारी , उत्तम कुमार सिंह, एवं मंदिर के प्रबंधक कुलदीप पंडित ,पुजारियों सर्वेश पांडे, कामेश्वर पांडे, किशुन गोशावामी, सूरज पांडे का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!