बदलाव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर JLKM की अहम बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर: चंदन राय
लोकेशन: जमुआ/नवडीहा
तारीख: 25 मई 2025
आज दिनांक 25/05/2025 को जमुआ विधानसभा क्षेत्र में JLKM (झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी बदलाव संकल्प महासभा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक का आयोजन नवडीहा पंचायत भवन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता JLKM की जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष माननीय सुनीता सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी दिनेश तुरी ने निभाई।
बैठक में जमुआ विधानसभा क्षेत्र के जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा में संगठन की मजबूती, बदलाव संकल्प महासभा की रणनीति, स्थानीय मुद्दों के समाधान, और जनता से सीधा संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में धीरज सिंह, इंद्रदेव वर्मा, रोहित सिंह, मुकेश पासवान, विजय दास, देवी के अल्पसंख्यक मोर्चा से शाहबाज अंसारी, चंदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इसके अलावा संगठन के केंद्रीय सचिव शैलेश सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय और जनहितकारी बनाने पर बल दिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य “बदलाव संकल्प महासभा” के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार करना, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान चलाने की योजना बनाना था।
बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि JLKM आगामी समय में जनता की आवाज को बुलंद करने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध और विकास के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगा।