देश
बेंगाबाद में ससुराल वालों से तंग आकर विवाहिता ने दी जान

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गांव में रविवार देर शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान खगेंद्र महतो की 26 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। वह अपने घर के अंदर फंदे से झूलती मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई।
सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर कब्जे में लिया। पुलिस के पहुंचने की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।
- सीता देवी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी