HAZARIBAGHराज्य

एनसीसी का CATC-IV कैंप संपन्न, कैडेट्स ने सीखी अनुशासन और अच्छे इंसान की सीख

22 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-IV) का आयोजन 14 मई से 23 मई 2025 तक किया गया। इस 10 दिवसीय कैंप में 22 झारखंड बटालियन , 45 झारखंड बटालियन के साथ साथ सैनिक स्कूल तिलैया से आए एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

कैंप का उद्घाटन 14 मई को 22 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एंटनी हेनरी सेल्वम के निर्देशन में हुआ था जिसका आज समापन हो गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स के सामने उन दो लक्ष्य का जिक्र करते हुए अपना उद्बोधन शुरू करते हुए कहा कि कैंप के उद्घाटन सत्र में मैने दो लक्ष्यनिर्धारित किया था। एक कैंप का तथा दूसरा उनका खुद का।कैंप का लक्ष्य अनुशासन तथा एकता जबकि मेरा लक्ष्य था कैडेट्स को एक अच्छे इंसान के गुर सिखाना।

उन्होंने कैंप क्लोजिंग एड्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे ये खुशी है कि हमने दोनों लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इन 10 दिनों में अनुशासन के लिए ड्रिल,एकाग्रता के लिए फायरिंग,एकता के लिए नेशनल इंटीग्रेशन,सैन्य जानकारी के लिए,फील्ड क्राफ्ट,बैटल क्राफ्ट , मैप रीडिंग के अलावा टेंट पिचिंग 22 राइफल की जानकारी कैडेट्स को दी है। वहीं नेतृत्व के लिए पर्सनालिटी डेवलेपमेंट, स्वास्थ्य के लिए हेल्थ एंड हाइजीन, ज्ञान विज्ञान के लिए कम्युनिकेशन,आर्टिफिशियल इंटलीजेंस, तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए गेस्ट लेक्चर के माध्यम से कैडेट्स को देश दुनिया से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माइंड स्वस्थ शरीर से ही संभव है इसीलिए शारीरिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, मानसिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजन किया गया है।

उन्होंने कैडेट्स से अपील करते हुए कहा कि हमलोग कैंप से जाते जाते एक समाज सेवा का उदाहरण पेश करना है और इसलिए इस आखिरी दिन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कैडेट्स को अंतिम में हवाई हमले से सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल के साथ कैंप की समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर कैडेट्स के अलावे 22 तथा 45 झारखंड बटालियन के जेसीओ, एनसीओ, पी आई स्टाफ के साथ साथ एएनओ उपस्थित रहे।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!