HAZARIBAGHदेश

एनसीसी कैडेट्स सीखेंगे विकसित भारत के गुण, सिलवार में CATC-IV कैंप का आगाज़….

हजारीबाग, 15 मई : 22 झारखंड बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का CATC-IV संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर धूमधाम से आरंभ हुआ। इस 10 दिवसीय ( 14 मई से 23 मई) शिविर का उद्देश्य युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और अनुशासन के मूल्यों से सशक्त बनाना है, जो ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

यह वार्षिक शिविर 22 झारखंड बटालियन एनसीसी, के कमांडिंग ऑफिसर एंटनी हेनरी सेल्वम के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 22 झारखंड बटालियन तथा 45 झारखंड बटालियन के अलावे सैनिक स्कूल झुमरी तिलैया के कैडेट्स शिविर में भाग ले रहें हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को फिजिकल ट्रेनिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, सामाजिक सेवा, और सामूहिक गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा, आत्मरक्षा, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन पर भी जोर दिया जा रहा है।

शुभारंभ समारोह :

साथ ही शिविर का समापन समारोह आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें श्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा और उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिविर की उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 22 झारखंड बटालियन के सभी अधिकारी , पीआई स्टाफ के साथ साथ कॉलेज स्कूल के प्रतिनियुक्त एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज, सेकंड अफसर जी एन गोस्वामी, सीटीओ समीर तथा सभी कैडेट्स मौजूद रहे।

YouTube Video Link 🔗 https://youtu.be/3248SE0jcN0?si=IkN4xYjgka1vnbfL

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!