Giridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifJharkhandराज्य

गिरिडीह में चौकीदार पद पर नियुक्ति, हथगढ़ के सुरेंद्र बास्के को मिला नियुक्ति पत्र

गिरिडीह: गिरिडीह नगर भवन में आज झारखंड सरकार द्वारा चौकीदार के 339 रिक्त पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में कुल 297 महिला और 42 पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुल 389 स्वीकृत पदों में से 339 पदों पर नियुक्ति की गई है। 12,854 आवेदनों में से 8,126 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 385 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में सफल रहे। चयन प्रक्रिया में सभी आरक्षण वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

 

इस अवसर पर खटौरी पंचायत के ग्राम हथगढ़ निवासी सुरेंद्र बास्के, पिता भरत बास्के, का चयन झारखंड ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) के रूप में हुआ। सुरेंद्र बास्के बचपन से ही मेहनती और कर्मठ छात्र रहे हैं। उनके पिता भरत बास्के एक परिश्रमी मजदूर हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम से अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुँचाया।

 

स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!