Giridih jharkhandJharkhandराज्य

गिरिडीह: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौ*त, दो माह पूर्व हुई थी शादी

गिरिडीह: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौ'”त हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार को दोपहर 12 बजे मृतका का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

 

मृतका की पहचान अमर कुमार सिन्हा की पत्नी रिया कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी मात्र दो महीने पूर्व ही हुई थी। पुलिस के अनुसार, रिया का शव घर की छत में लगे हुक से साड़ी के सहारे फां”सी पर लटका मिला।

 

घटना के वक्त मृतका का पति अमर कुमार सिन्हा घर पर मौजूद नहीं थे। वे जीविकोपार्जन के लिए बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

फिलहाल मौ”त के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है और परिजन स्तब्ध हैं। पुलिस आत्म’ह*त्या और अन्य सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!