जमुआ: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, कई पेड़ गिरे, एक ही गांव के पांच घर ध्वस्त, तीस लोग हुए बेघर

जमुआ, गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की दोपहर अचानक आई आंधी बारिश ने भारी तबाही मचाई। दर्जनों पेड़ जड़ सहित उखड़ गए तो कितने ही पेड़ों की डालियां टूटी। जमुआ प्रखंड अंतर्गत टीकामगहा पंचायत के ग्राम सकरडीहा में पांच घर पूरी तरह ढह गए। पेड़ घरों पर ही गिर गए। उन घरों में 30लोग रहते थे जो अब बेघर हो गए। आसपास घने और पुराने पेड़ थे। पुराने पेड़ जड़ सहित उखड़ कर घरों पर जा गिरे जिससे घर ढह गए।गनीमत हुई कि कोई हताहत नहीं हुए। आंधी आते ही लोग सतर्क हो गए थे। पेड़ गिरने की आवाज आई तो लोग घरों से बाहर निकल गए नहीं तो कई लोगों की जानें जा सकती थी।घर कच्चे थे और सभी एक ही कैंपस में आसपास ही थे इस दरमियान सदानंद सिंह, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह, किशोरी सिंह, महेंद्र सिंह और विभूति सिंह के मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए।
*क्या कहती हैं उपमुखिया*
टीकामगहा पंचायत के उपमुखिया ममता देवी ने स्थानीय प्रशासन और सांसद व विधायक से बेघर परिवारों के पुनर्वास की मांग की है एवं मुआवजे की मांग की है।
*क्या कहते हैं सामाजिक कार्यकर्ता*
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार राय ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रतिनिधि ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कहा कि वे पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे और उन्हें जल्द से जल्द राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि इस घटना से यह पता चलता है कि बारिश और आंधी के मौसम में कच्चे मकानों पर खतरा अधिक रहता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे मौसम में सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए सांसद और विधायक, स्थानीय प्रशासन की मदद भी लेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को अंबेडकर आवास देने का मांग प्रशासन से किया। मौके पर विजय पासवान, किशोर कुमार राणा ने सभी बेघर परिवारों को अम्बेडकर आवास या पी एम आवास देने की मांग की है।
रिपोर्ट :– मुकेश कुमार
No 1 news संवादाता