Giridih jharkhandJharkhandUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़राज्य

राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड का नामजद अभियुक्त पांच साल बाद गिरफ्तार

बेंगाबाद /गिरिडीह – मोतीलेदा पंचायत के खैरन गांव निवासी राजद नेता कैलाश यादव की हत्या के पांच साल पुराने मामले में नामजद आरोपी बमभोला सिंह को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे बमभोला को शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया और शनिवार को जेल भेज दिया गया।

 

घटना 2020 की है जब कैलाश यादव एक शादी समारोह से लौटते समय खैरन गांव के पास गोलीबारी में घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुखिया के बेटे समेत कई लोग नामजद किए गए थे, जिनमें बमभोला सिंह प्रमुख आरोपी था।

 

पुलिस ने बताया कि बमभोला सिंह लगातार स्थान बदलकर फरारी काट रहा था। देवीपुर में छिपे होने की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दबिश दी गई और गिरफ्तारी की गई।

 

तकनीकी सेल की मदद से मिली सफलता

 

  1. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सेल और खुफिया तंत्र की मदद ली गई। लंबे समय से पुलिस टीम इस मामले पर निगरानी बनाए हुए थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!