Giridih jharkhandक्राइमराज्य

देवरी थाना प्रभारी पर महिला से अभद्रता और रिवाल्वर तानने का आरोप, एसडीपीओ से की गई शिकायत

सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि 4 जून 2025 को सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर के पास मवेशियों को चारा खिला रही थीं। उसी समय उनका बेटा भुना कुमार राय पास में ब्रश कर रहा था। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और अचानक उनके पुत्र के पेट और गंजी पकड़कर खींचने लगे। दो लोगों ने उसे जबरन मारपीट करना शुरू कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति ने सुनीता देवी को घूरन दिशा की ओर धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया।

गिरिडीह/देवरी, 5 जून 2025:

देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीडीह गांव की एक महिला ने पुलिस द्वारा मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सुनीता देवी, पति चंद्रदेव राय ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को आवेदन देकर देवरी थाना प्रभारी सहित अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि 4 जून 2025 को सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर के पास मवेशियों को चारा खिला रही थीं। उसी समय उनका बेटा भुना कुमार राय पास में ब्रश कर रहा था। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और अचानक उनके पुत्र के पेट और गंजी पकड़कर खींचने लगे। दो लोगों ने उसे जबरन मारपीट करना शुरू कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति ने सुनीता देवी को घूरन दिशा की ओर धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया।

 

महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो एक व्यक्ति ने उसके ऊपर रिवाल्वर तान दी और गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि “हल्ला करोगी तो गोली से उड़ा देंगे।” शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तब जाकर यह पता चला कि तीनों लोग देवरी थाना के पुलिसकर्मी हैं। रिवाल्वर दिखाने वाला और महिला को धक्का देने वाला स्वयं थाना प्रभारी था। बाकी दो पुलिसकर्मियों की पहचान नहीं हो सकी है।

 

पीड़िता ने इस घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वे इसे पुलिसिया दमन करार दे रहे हैं और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

 

रिपोर्टर -मंटू यादव

9110024650

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!