दहेज की मांग को लेकर महिला को ससुराल से निकाला, मारपीट कर दी घर से बाहर – 8 लोगों पर गंभीर आरोप
सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में अभिषेक विश्वकर्मा (पिता स्व. भागीरथ विश्वकर्मा), ग्राम डोगड़ीडीह, थाना हीरोडीह, जिला गिरिडीह निवासी से हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के समय लड़की पक्ष की ओर से ₹1,50,000 नगद और अन्य सामान दिए गए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने और ₹1,50,000 की मांग शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई।
गिरिडीह (हीरोडीह):
कोडरमा जिला अंतर्गत ग्राम इन्द्रवा देहाती, थाना कोडरमा, जिला कोडरमा की रहने वाली सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ लगातार मारपीट की और अंततः 25 मार्च 2025 को उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इस संबंध में थाना हीरोडीह में लिखित शिकायत दी है।

सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में अभिषेक विश्वकर्मा (पिता स्व. भागीरथ विश्वकर्मा), ग्राम डोंगोडीह, थाना हीरोडीह, जिला गिरिडीह निवासी से हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के समय लड़की पक्ष की ओर से ₹1,50,000 नगद और अन्य सामान दिए गए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने और ₹1,50,000 की मांग शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई।

सोनी देवी ने जिन लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. पति – अभिषेक विश्वकर्मा (पिता स्व. भागीरथ विश्वकर्मा)
2. चाची सास – अमिला देवी (पति हरिलाल विश्वकर्मा)
3. ननद – देवकी देवी (पिता स्व. भागीरथ विश्वकर्मा)
4. देवर – सुनिल विश्वकर्मा (पिता स्व. भागीरथ विश्वकर्मा)
5. देवर – दिनेश विश्वकर्मा (पिता हरिलाल विश्वकर्मा)
6.नवीन विश्वकर्मा (पिता हरिलाल विश्वकर्मा)
7. चाचा ससुर – किशोर विश्वकर्मा
8. चाची सास – अमिला देवी (पति हरिलाल विश्वकर्मा)

पीड़िता के अनुसार, 22 मार्च 2025 को एक पंचायत में जब वह विदा होकर गई थी, तो केवल 3 दिन के भीतर ही उसे पुनः घर से बाहर निकाल दिया गया।

25 मार्च 2025 को सभी आरोपितों ने घर से उसका सामान बाहर फेंक दिया और उसे पुनः घुसने नहीं दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने दोबारा आने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

सोनी देवी ने स्थानीय थाना हीरोडीह में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



