Uncategorized

डोरंडा में दो बाइकों की टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

कोडरमा/खोरीमहुआ — खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर डोरंडा पुराना बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद समाजसेवी रामनिवास पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, धनवार भिजवाया।

घायलों में एक व्यक्ति की पहचान खाटहाआम गांव निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा घायल छोटकी खरगडीहा का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!