गिरिडीह: अबुआ आवास निर्माण कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला, कई घायल – ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घायल बिरजू यादव और प्रीति कुमारी ने बताया कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन पर अबुआ आवास बना रहे थे, लेकिन गांव के कुछ प्रभावशाली लोग इसे अपनी जमीन बताकर निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि ये दबंग पहले भी उनकी कुछ जमीन हड़प चुके हैं और अब बाकी जमीन पर भी कब्जा करना चाहते हैं।

गिरिडीह, बिरनी प्रखंड: सरकार से आवंटित अबुआ आवास योजना के तहत अपने ही जमीन पर घर बना रहे एक परिवार पर गांव के ही कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बिरजू यादव और उसकी पत्नी प्रीति कुमारी समेत कई परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम आज अस्पताल पहुंची और घायलों से मिलकर उनकी आपबीती सुनी। संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
घायल बिरजू यादव और प्रीति कुमारी ने बताया कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन पर अबुआ आवास बना रहे थे, लेकिन गांव के कुछ प्रभावशाली लोग इसे अपनी जमीन बताकर निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि ये दबंग पहले भी उनकी कुछ जमीन हड़प चुके हैं और अब बाकी जमीन पर भी कब्जा करना चाहते हैं।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका जीना मुश्किल हो जाएगा।
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
यह मामला बिरनी प्रखंड क्षेत्र का है और अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।