Giridih jharkhandराज्यलोकल न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर पायोनियर बीज कंपनी ने किया पौधा वितरण।

किसानों को दी गई धान बीज एवं कीटनाशक के सुरक्षित उपयोग की जानकारी।

 

मुकेश कुमार | संवाददाता NO1 NEWS JHARKHAND BIHAR।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पायोनियर बीज कंपनी की ओर से बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत के लकठाही गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों के बीच पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित करते हुए निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और किसानों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

 

इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को खेती में प्रयोग होने वाले धान बीज कीटनाशकों और रासायनिक दवाओं के सुरक्षित उपयोग के तरीके बताए गए। टेरेटरी मैनेजर मनीष पाण्डेय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कीटनाशकों का सही मात्रा में और सावधानीपूर्वक छिड़काव करना बेहद जरूरी है, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और किसान खुद भी सुरक्षित रहें।

 

उन्होंने बताया कि कीटनाशकों के उपयोग के दौरान मास्क, दस्ताने और सुरक्षात्मक कपड़े पहनना आवश्यक है। साथ ही रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर, सूखे और छायादार स्थान पर संग्रहित करना चाहिए।

 

क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजित वर्मा और अविनाश वर्मा ने भी किसानों को कीटनाशकों के उचित निस्तारण, खाली बोतलों को पुनः उपयोग से बचने और जल स्रोतों से दूरी बनाकर छिड़काव करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

 

इस कार्यक्रम में स्थानीय कृषि मित्र रघुनाथ प्रसाद वर्मा , हरिहर कुमार वर्मा, श्याम सुंदर महतो , राजेश कुमार वर्मा ,बिपिन कुमार बद्री महतो सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे, जिन्होंने पायोनियर कंपनी की इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने संकल्प को दोहराया। किसानों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें न सिर्फ पौधे मिलते हैं बल्कि खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी भी मिलती है, जिससे उनकी उपज में भी सुधार होता है।

 

कार्यक्रम का समापन पौधा वितरण के साथ हुआ, जहां हर किसान को उनके खेतों और आसपास के क्षेत्रों में लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे दिए गए।

 

इस अवसर पर  उपस्थित ग्रामीणों ने    “एक पेड़, पर्यावरण के नाम” का संकल्प लिया। 

 

#पर्यावरण_दिवस #पायोनियर_बीज_कंपनी #किसान_जागरूकता #हरियाली_अभियान #गिरिडीह_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!