GiridihGiridih jharkhandलोकल न्यूज़

बेंगाबाद थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर हुई चर्चा।

मुकेश कुमार/ संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar 

बेंगाबाद, गिरिडीह — आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बेंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि निरीक्षक ममता कुमारी भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

 

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नुनू लाल किस्कू उर्फ टाइगर,  भाजपा नेता सुरेंद्र लाल यादव, सांसद प्रतिनिधि इंद्रलाल वर्मा  ,समाजसेवी दिनेश कुमार वर्मा  सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के सम्मानित लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने पर जोर दिया।

 

थाना प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र से कुल चार अखाड़े जुलूस निकालेंगे। इनमें से एक अखाड़ा लाइसेंसधारी है जबकि तीन गैर-लाइसेंसधारी होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अखाड़ों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रशासन द्वारा तय नियमों और समयसीमा का पालन करें।

 

साथ ही, उन्होंने यह भी अपील की कि यदि किसी प्रकार की समस्या या विवाद की आशंका हो, तो लोग तुरंत थाना या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

इस बैठक के माध्यम से समाज के सभी वर्गों ने यह संकल्प लिया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा और किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!