GiridihGiridih jharkhandJharkhandटॉप न्यूज़राज्य

JLKM का गिरिडीह जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर रहा जोर

रिपोर्ट: चंदन राय 

स्थान: बनियाडीह फुटबॉल ग्राउंड | दिनांक: 30 जुलाई 2025, बुधवार

 

Jlkm गिरिडीह जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर रहा जोर

 

आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को बुधवार को गिरिडीह के बनियाडीह फुटबॉल ग्राउंड में JLKMजिला कमेटी गिरिडीह की ओर से एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई और इसमें संगठन के मजबूती एवं जनसरोकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:

 

1. संगठन को और अधिक सशक्त बनाना: वक्ताओं ने कहा कि समय की मांग है कि संगठन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए और इसकी जड़ें समाज के हर वर्ग में मजबूत की जाएं।

 

 

2. सदस्यता अभियान में तेजी: निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान को पर्चियों और निर्धारित शुल्क के माध्यम से गति दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें।

 

3. प्रखंड स्तरीय जिम्मेदारियां: सदस्यता अभियान को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

 

4. जनसमस्याओं को प्रमुखता: आगामी पंचम विधानसभा सत्र के मद्देनज़र, जिले और राज्य की समस्याओं को चिन्हित कर पार्टी सुप्रीमो तक पहुंचाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। सामाजिक हितों के लिए पार्टी द्वारा मुखर होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया।

 

 

बैठक में बड़ी संख्या में JLKM क़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने एकमत होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्थान – गिरिडीह

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!