अखिल भारतीय यादव महासभा की जन्माष्टमी तैयारी बैठक।

मुकेश कुमार /संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar
गिरिडीह :– अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा गिरिडीह के संकट मोचन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक श्री दिनेश प्रसाद यादव उपस्थित थे।
इस अवसर पर दीपक यादव, गबर यादव, रंजीत यादव, कृष्ण यादव, रणवीर यादव, सरजू यादव, अशोक यादव, नंदकिशोर यादव, नमन यादव, अरुण यादव और आशीष यादव सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि गिरिडीहवासियों के सहयोग से पिछले 36 वर्षों से जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य के भागी बनें।
अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस बार भी जन्माष्टमी अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी।




