BengabadGiridihGiridih jharkhandJharkhandराज्यलोकल न्यूज़

बेंगाबाद में महिला को डायन कहकर मारपीट, बेटी घायल, सोने के नाक के नकचन छिनने का भी आरोप।

 

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सहियारी गांव में शनिवार को दोपहर हुई मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता बबिता देवी (उम्र 38 वर्ष, पति टेकलाल उर्फ महेंद्र वर्मा) ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

 

आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने पुराने घर के पास थी। तभी जागेश्वर महतो, उसकी पत्नी सुनीता देवी और सीता देवी आकर उसे डायन कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सुनीता देवी ने उसके बाल पकड़ लिए और लात-घूंसों से पीटने लगी, जबकि सीता देवी ने उसकी गर्दन दबा दी। इससे उसकी गर्दन में सूजन और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

 

इसी दौरान जब उसकी बेटी नीतू कुमारी बचाने पहुंची तो जागेश्वर महतो ने रॉड से हमला कर उसके सिर को फाड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई और खून बहने लगा। वहीं सुनीता देवी ने नीतू कुमारी के पैर में दांत काट लिया, जिससे वह घायल हो गई।

 

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के क्रम में जागेश्वर महतो ने उसकी साड़ी खींचकर पीटा और उसके नाक से सोने का नकछिन्नी छीन लिया। साथ ही दोनों मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। हल्ला सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

 

घायल होने पर पीड़िता और उसकी बेटी को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन धमकी देते रहते हैं। इस संबंध में उसने न्यायालय में सनहा संख्या 1195/2025 भी दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबर लिखे जाने तक अगले पक्ष से संवाददाता को कोई संपर्क नहीं हो पाई है अगर खबर चलने के बाद अगर संपर्क होती है तो उसे भी नंबर वन न्यूज़ चैनल पर दिखाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!