गिरिडीह/बेंगाबाद गांव का मुख्य रास्ता अब खेत में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रैक्टरों से बालू का अवैध निकासी हो रहा है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थिति इतनी बदतर है कि बरसात में कीचड़ और पानी भर जाने से यह रास्ता गांववालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन हैं। मुखिया से लेकर पंचायत प्रतिनिधि तक किसी ने भी इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। वहीं, बेंगाबाद सीओ (Circle Officer) पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।

लोगों ने सवाल उठाया कि जब रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों से बालू का कारोबार हो रहा है तो आखिर प्रशासन क्यों चुप है? ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब जब मामला मीडिया में आया है और नंबर वन न्यूज़ चैनल ने इसे उजागर किया है, तो शायद जिला उपायुक्त और बेंगाबाद प्रशासन संज्ञान ले और इस सड़क को दुरुस्त कराने की दिशा में कदम उठाए।




