गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बांसजोर और जुडपनिया गांव में न्यायालय से प्राप्त वारंटों की तामिला की गई।
इस दौरान पुलिस ने पांडु मांझी (पिता स्व. दोगल मांझी, सा. जुड़पनिया) को गिरफ्तार किया, जो करीब 19 वर्षों से एक फॉरेस्ट केस में फरार चल रहा था। उनके विरुद्ध न्यायालय ने पहले ही कुर्की का हुक्म जारी किया था। गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो पांडु मांझी को उसके घर से पकड़ लिया गया।
इसके अलावा तीन अन्य वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो न्यायालय में बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण वांछित थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ गिरफ्तार वारंटियों ने दावा किया है कि वे बेल (जमानत) करवा चुके हैं। इस संबंध में न्यायालय के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
🔹 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान को सफल बनाने में बेंगाबाद थाना प्रभारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।




