GiridihJharkhandदुनियादेश

देवरी: बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र में बड़ी चोरी, नकदी और 1 लाख का सामान गायब…

गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड अंतर्गत पंचायत नेकपुरा स्थित ग्राम मकडीहा में बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने सेंटर के पीछे की दीवार को तीन स्थानों पर तोड़ा और ऊपर बने वेंटिलेटर से अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के गल्ले से 30,000 रुपये नकद और ग्राहक सेवा केंद्र के गले से 15,000 रुपये नकद उड़ा लिए। इसके अलावा कॉपी, किताब, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान की चोरी कर दी गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों ने देवरी थाना में लिखित आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

👉 यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों में भी इस चोरी की घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है।

देवरी से बड़ी खबर रिपोर्टर: चंदन राय

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!