GiridihGiridih jharkhand
देवरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत वर्मा के पिताजी का निधन, शोक में डूबा पूरा प्रखंड

देवरी: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के देवरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत वर्मा के पिताजी का आज अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे रोजाना की तरह खेत की ओर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान खेत की मेड़ पर अचानक गिर जाने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका दाह संस्कार बड़े ही सभ्यता और सम्मान के साथ संपन्न किया गया।
इस दुख की घड़ी में रंजीत वर्मा को सांत्वना देने के लिए JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं जमुआ विधानसभा प्रत्याशी रोहित दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रदेव कुमार वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और परिवार को ढांढस बंधाया।