एस.आर. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से निकली प्रभात फेरी

देवरी से चंदन राय की रिपोर्ट
देवरी (गिरिडीह): स्वतंत्रता दिवस के 79वें शुभ अवसर पर एस.आर. पब्लिक स्कूल, जालखरियोडीह, चतरो, देवरी में देशभक्ति की उमंग देखते ही बन रही थी। विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, डायरेक्टर रिंटू कुमार राय, शिक्षक रणधीर राय, अंबिका भैया, दीपक सिंह, मुरारी सिंह, किशोर कुमार तिवारी, जूही मिस, काजल मिश्रा, श्रुति मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने भी शामिल होकर देशभक्ति का परिचय दिया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने “भारत माता की जय” और “देश के वीर सपूत अमर रहें” जैसे जोशीले नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन बेहद अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें तन-मन-धन से देश के महापुरुषों को नमन किया गया।




