GiridihGiridih jharkhandJharkhand

गिरिडीह में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का जिला सम्मेलन संपन्न।

सर्वसम्मति से रोहित कुमार शर्मा को गिरिडीह जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 

मुकेश वर्मा/ संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar 

गिरिडीह :–डूमरी स्थित वेद वाटिका सभागार में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का जिला सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा ,गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो तथा डुमरी की एनडीए प्रत्याशी रह चुकी यशोदा देवी  मौजूद रहीं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अरुण कश्यप, उपेंद्र नारायण सिंह, ललित नारायण चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन महतो, विक्रम महतो, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, प्रो. सुरेन्द्र कुशवाहा, चेतलाल महतो, संदीप गुप्ता और बाबूजान मियां भी शामिल हुए।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से रोहित कुमार शर्मा को गिरिडीह जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि पिछड़ा वर्ग को नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने तक संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!