GiridihGiridih jharkhandJharkhand

गुरुजी का ‘नींद पाठ’ वायरल – पढ़ाई का नया सिलेबस!

Report:मंटू यादव

लोकेशन:देवरी

देवरी प्रखंड के कई क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर वैसे ही रस्सी पर चल रहे खिलाड़ी की तरह डगमगा रहा है, ऊपर से अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इस हालत को ‘मास्टरपीस’ बना दिया है। बताया जा रहा है कि यह उमेश सर हैं, गाँव बरोटांड, पंचायत घोसे के, जो चलती क्लास में सपनों की दुनिया में व्यस्त हैं।

 

वीडियो बनाने वाला कोई मीडियाकर्मी नहीं, बल्कि खुद क्लास में पढ़ रहा एक बच्चा है, जो शायद सोच रहा होगा—“शिकायत भी करेंगे और होमवर्क भी नहीं देंगे!”

 

हालांकि, मैं इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा हूं; इसकी सत्यता जांच का विषय है। मगर वायरल फुटेज देख कर इतना तो साफ है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था का ‘जागरण’ अब नींद में ही हो रहा है।

अब सोचने वाली बात ये है कि जहाँ पहले से ही शिक्षकों की संख्या कम है, वहाँ जो हैं, वो अगर ‘शैक्षिक विश्राम’ में लीन हो जाएं, तो आने वाले समय में बच्चे पढ़ेंगे या खर्राटों की गिनती करना सीखेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!