झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ का जिला सम्मेलन सम्पन्न।

मुकेश कुमार /संवादाता NO1 NEWS JHARKHAND BIHAR
गिरिडीह। झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ, जिला शाखा का जिला सम्मेलन रविवार को खंडोली पर्यटन स्थल स्थित नेचर व्यू होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के संरक्षक केवल राउत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्वागत भाषण के साथ हुई।
सम्मेलन के दौरान झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अमर किशोर प्रसाद सिन्हा को जिला शाखा की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिले के अंचल अधिकारियों—यशवंत सिंह (राजधनवार), जितेंद्र प्रसाद (गिरिडीह), श्यामलाल मांझी (देवरी) और आमिर हमजा (बेंगाबाद)—को भी संघ की ओर से सम्मानित किया गया।
बैठक में संगठन की लंबित मांगों, कर्मचारियों के वेतनमान और प्रोमोशन से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से उन्हें पारित किया गया। संघ ने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर नए सत्र के लिए जिला शाखा के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें संरक्षक के रूप में केवल राउत, अध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दास एवं सुजीत पांडेय, जिला मंत्री इंद्रदेव पंडित, संयुक्त मंत्री रितेश सिन्हा एवं विजय कुमार मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उप कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री अमरदीप साहू तथा मीडिया प्रभारी सौरभ झा चुने गए।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संभव है। साथ ही सभी ने एकजुट होकर आगे बढ़ने और कर्मचारी हित में लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।




