GiridihGiridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराज्यलोकल न्यूज़

खोरीमहुआ में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा पूरा क्षेत्र

रिपोर्ट:मंटू यादव

धनवार

धनवार प्रखंड के खोरीमहुआ स्थित एसएन प्ले स्कूल प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। सुबह से ही विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों और नारों से गूंज उठा। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके चेहरे पर देशप्रेम की चमक ने हर किसी का मन मोह लिया।

तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर खोरीमहुआ बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः स्कूल पहुंची। रास्ते में स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने बच्चों का तालियों और फूलों से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक गौरव राज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का महत्व सिर्फ इतिहास में नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी को जिम्मेदारी और देशप्रेम का संदेश देने में भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा सम्मान और गर्व का प्रतीक है, जिसकी रक्षा और सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और समाजसेवी भी मौजूद रहे। अंत में बच्चों को राष्ट्रप्रेम और स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!