Jharkhandटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेश

नई दिल्ली: राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बंधाया ढाढ़स

रिपोर्ट:चन्दन राय

नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार को एक भावुक क्षण सामने आया जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया और परिवार को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।

 

गौरतलब है कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सोमवार को  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

अस्पताल में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्तियों ने भी पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

शिबू सोरेन का जाना एक युग का अंत माना जा रहा है, जिन्होंने झारखंड के अस्तित्व के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और राज्य की राजनीति को नई दिशा दी।

 

🔹 पूरे झारखंड में शोक की लहर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख

🔹 आज झारखंड की आत्मा ने अपने एक महान सपूत को खो दिया — जनभावना

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!