GiridihJharkhandदुनियादेशराज्य

नवयुवक गणेश पूजा समिति द्वारा अधनचुवा में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन…

गिरिडीह (अधनचुवा) : नवयुवक गणेश पूजा समिति, अधनचुवा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूजा पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित हुए और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति के सदस्यों विक्रम वर्मा, सचिन वर्मा, प्रशांत वर्मा, अंकित कुमार कुशवाहा, करण वर्मा, कैलाश वर्मा, प्रेम वर्मा, आनंद वर्मा, आयुष कुमार वर्मा, मनीष कुशवाहा, अभय वर्मा, शेखर वर्मा, सागर वर्मा, सौरभ वर्मा, अमन वर्मा, निखिल वर्मा और नीरज वर्मा ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Oplus_16908288

इस अवसर पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तिमय माहौल बना दिया।
समिति के सदस्य अंकित कुशवाहा ने बताया कि “लगातार आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। लगभग 15 गांवों से लोगों की भागीदारी हो रही है, जिससे यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।”

Oplus_16908288

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश पूजा समिति हर साल इस तरह का आयोजन करती है, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था और सामाजिक मेल-जोल को मजबूती मिलती है। आने वाले दिनों में भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!