पूर्व विधायक ने गांडेय प्रखंड के मोहनपुर में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम।

मुकेश कुमार /संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar
गिरिडीह। गांडेय प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो वार्ता “मन की बात” का 125वां एपिसोड बड़े ही उत्साह और सामूहिक भागीदारी के साथ सुना गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत हुए। मौके पर पूर्व विधायक के निजी सचिव प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, जगदीश प्रसाद कुशवाहा कॉलेज ऑफ़ कॉम्पिटेंस भंडारों के प्राचार्य विवेकानंद कुशवाहा स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्याम कुमार पाठक सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” के 125वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की भागीदारी और लोकल उत्पादों के महत्व पर विशेष जोर दिया। ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री का संदेश सुना और तालियों से कार्यक्रम की सराहना की।
पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने मौके पर कहा कि “प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम न सिर्फ लोगों को प्रेरित करता है बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी काम करता है।” उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विचारों और सुझावों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ ताकि गांव और समाज के विकास की गति और तेज हो।

सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। कई महिला-पुरुष और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से उन्हें राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों की जानकारी मिलती है तथा सकारात्मक सोच को बल मिलता है।
इस प्रकार मोहनपुर गांव “मन की बात” के 125वें एपिसोड का साक्षी बना और कार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच जनजागरूकता व एकता का संदेश दिया।




