BengabadGiridihJharkhandदुनियादेशराज्य

विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश, ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह से की शिकायत….

गिरिडीह / बेंगाबाद         रिपोर्टर : नवीन कुमार 

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल अंतर्गत डोमापहाड़ी गांव में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के समीप स्थित लगभग 69 डिसमिल गैरमजरूआ खास जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Oplus_16908288

ग्रामीणों के अनुसार, यह जमीन खाता संख्या 12, प्लॉट संख्या 12 के अंतर्गत आती है और वर्षों से गोचर (मवेशियों के चरने) तथा खेल मैदान के रूप में उपयोग की जा रही है। वर्ष 1978 में जब विद्यालय की स्थापना हुई, तभी से यह भूमि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के खेल-कूद एवं सामुदायिक उपयोग में रही है।

लेकिन हाल के दिनों में गांव के ही चन्द्रशेखर प्रसाद वर्मा एवं केदार प्रसाद वर्मा, पिता स्व. रोशन महतो, द्वारा उक्त जमीन पर ट्रैक्टर से जोताई कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लोग यह दावा कर रहे हैं कि उन्हें यह भूमि भूदान के तहत प्राप्त हुई है, लेकिन यह दावा पूरी तरह भ्रामक और झूठा है।

Oplus_16908288

ग्रामीणों का कहना है कि डोमापहाड़ी मौजा में आज तक भूदान समिति की कोई बैठक नहीं हुई, न ही किसी जमींदार द्वारा इस जमीन को भूदान के तहत दान किया गया। न ही प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई सूचना जारी की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित व्यक्ति नौकरीपेशा और जमीन मालिक हैं, जिनके पूर्वजों के नाम पर पहले से 30 एकड़ से अधिक जमीन का खतियान दर्ज है। ऐसे में उनका भूमिहीन होना असंभव है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त से मिलकर लिखित शिकायत सौंपी और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Oplus_16908288

ग्रामीणों की मांग :

भूमि की सत्यता की जांच कर गैरमजरूआ खास घोषित किया जाए।

विद्यालय और बच्चों के हित में इसे स्थायी रूप से खेल मैदान और सार्वजनिक उपयोग के लिए संरक्षित किया जाए।

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।

Oplus_16908288

ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं करता है, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

(किसी भी प्रकार का खबर देना हो या विज्ञापन हो तो तुरंत संपर्क करें 8797907771) 

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!