GiridihGiridih jharkhandराज्यलोकल न्यूज़

देवर–भाभी का रिश्ता बदला शादी के बंधन में, वीडियो वायरल।

मुकेश कुमार/संवादाता NO1 NEWS JHARKHAND BIHAR 

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह गांव में एक अनोखी शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां के एक युवक ने अपनी ही भाभी संग विवाह रचा लिया। परंपरागत रीति-रिवाज के तहत युवक ने भाभी की मांग में सिंदूर भरकर शादी का बंधन निभाया। जानकारी के अनुसार युवती का मायका कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह गांव में है।

इस अनोखी शादी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कोई इस रिश्ते को सामाजिक परंपराओं के विपरीत मान रहा है तो कोई इसे दो व्यक्तियों की सहमति और आत्मनिर्णय का अधिकार बताकर समर्थन कर रहा है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को साझा कर अपनी राय दे रहे हैं।

गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि समाज में भाभी और देवर का रिश्ता भाई-बहन जैसा माना जाता है, ऐसे में इस तरह का विवाह परंपरागत सोच को चुनौती देता है। वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उदाहरण बताते हुए स्वीकार करने की बात कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक इस शादी को लेकर किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है और दोनों परिवारों की सहमति की पुष्टि भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन इतना जरूर है कि इस घटना ने ग्रामीण इलाकों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है।

यह विवाह लोगों की सोच और सामाजिक मान्यताओं पर सवाल खड़े कर रहा है और आने वाले दिनों में इस पर और भी चर्चाएं होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!