GiridihJharkhandटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्य
Trending

गिरिडीह : श्री आरके महिला कॉलेज में एनसीसी नए कैडेटों के लिए चयन प्रक्रिया सम्पन्न।

गिरिडीह।
श्री आरके महिला कॉलेज, गिरिडीह में गुरुवार (11 सितंबर 2025) को एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के नए कैडेटों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन 22 झारखंड बटालियन एनसीसी, हजारीबाग की देखरेख में किया गया।

चयन प्रक्रिया का नेतृत्व सूबेदार बलविंदर सिंह ने किया। उनके साथ एनबी सूबेदार नरिंदर सिंह, बीएचएम चमन सिंह और सीएचएम रमेश कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान छात्राओं की ऊँचाई नापी गई, 1600 मीटर दौड़ कराई गई और शारीरिक फिटनेस की जांच के बाद लिखित परीक्षा भी ली गई।

भर्ती प्रक्रिया में कुल 106 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं के उत्साह से कॉलेज का माहौल ऊर्जा से भरा रहा। अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी में चयन के लिए केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, मानसिक संतुलन और नेतृत्व क्षमता भी जरूरी है।

कार्यक्रम में कॉलेज की सीटीओ डॉ. पूनम प्रभा मुंडू, प्राचार्य डॉ. मधुश्री सेन सान्याल, डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डॉ. आतिश रंजन, डॉ. मनीषा रतन होरो और प्रो. नम्रता तिरकी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और एनसीसी में शामिल होकर देश सेवा व अनुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि चयनित कैडेट्स को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं कॉलेज प्रशासन ने आशा जताई कि नई कैडेट्स कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगी।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!