झुमरी तिलैया में पहली बार भव्य गरबा नाइट – हजारों लोग बने गवाह…

कोडरमा / झुमरी तिलैया :- झुमरी तिलैया में कृष्णा होटल इंटरनेशनल के प्रांगण में पहली बार गरबा नाइट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहरवासियों का उत्साह देखने लायक था। देर रात तक हजार से अधिक लोग गरबा के रंग में डूबे नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत
शाम का आगाज गणेश वंदना नृत्य से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मंच पर प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

सुरक्षा व व्यवस्था
पूरे आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अखिलेश पाण्डेय और डॉ. चांदनी मौजूद रहे। समिति ने दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग, भोजन और बैठने की उचित व्यवस्था की थी।
विशेष आकर्षण
फीमेल के लिए फ्री एंट्री – इस घोषणा से युवतियों का उत्साह और बढ़ गया। पारंपरिक परिधानों में महिलाएं और युवतियां गरबा में शामिल हुईं।

संगीत और एंकरिंग – बाबा साउंड गया जी के बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम और एंकर सचिन जी की शानदार एंकरिंग ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन – रिदम डांस एकेडमी, सुमन स्टूडियो और कलर्स स्टूडियो के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी पौराणिक किरदारों जैसे कृष्ण और सीता की झलक दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

भविष्य की घोषणा
आयोजन समिति ने घोषणा की कि अगले वर्ष इस गरबा नाइट को और बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसे झुमरी तिलैया की सांस्कृतिक गतिविधियों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

प्रस्तुतकर्ता
SVS – श्वेता प्रकाश, वैभव पांडेय, शशि पांडेय




