BengabadGiridihJharkhandराजनीतिराज्य
Trending

पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, आने वाली पीढ़ियों की संजीवनी : सांसद अन्नपूर्णा देवी…

गिरिडीह/बेंगाबाद।
भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड के बारासौली मोड़ स्थित एशियन कॉवेंट स्कूल परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा की सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं।

केंद्रीय मंत्री ने पौधरोपण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा—
“पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संजीवनी प्रदान करते हैं। हर घर में एक पेड़ लगाना और उसकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। तभी केंद्र सरकार की मंशा सार्थक होगी।”

उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक पोषण का संदेश पहुंचाना है। गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और शिशु इस अभियान के केंद्र में हैं। आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया और सहिया साथी ही इस अभियान की असली शक्ति हैं, जो गांव-गांव पोषण की अलख जगा रही हैं।

सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मौके पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्ति :
भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, शिवपूजन राम, जयप्रकाश मंडल, राम प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, कैलाश कुमार वर्मा, इंद्रलाल कुमार वर्मा, हेमराज कुमार साव, युवा नेता मनीष कुमार, मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य रितलाल प्रसाद वर्मा, दिवाकर कुमार पाठक, संदीप राम, लालेश्वर राम, शंकर तिवारी, देवेंद्र यादव, भुवनेश्वर मंडल, तारकेश्वर प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!