बेंगाबाद में बिरसा आम बगवानी में तोड़फोड़, पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप – अब तक नहीं पहुंची जांच टीम।

गिरिडीह/बेंगाबाद: बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा पंचायत अंतर्गत केन्दुआगढ़ा गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाई गई आम बगवानी में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण संजय कुमार वर्मा (पिता स्व. नारायण महतो) निवासी केन्दुआगढ़ा ने बताया कि उनकी पत्नी सिमरन वर्मा के नाम से योजना के तहत करीब दो माह पूर्व 112 पीस आम का पौधा लगाया गया था, जो अब पूरी तरह हरा-भरा हो चुका था।

पीड़ित संजय कुमार वर्मा का आरोप है कि छथू महतो पिता स्व. मोही महतो, जो इसी गांव के निवासी हैं, ने कई बार धमकी दी थी कि “तुम्हारा आमबगवानी नहीं रहने देंगे, इसे नष्ट कर देंगे“। पीड़ित का कहना है कि 6 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे उन्होंने आरोपी को हाथ में कुदाल लिए बगवानी की दिशा में जाते हुए देखा। अगले दिन सुबह जब वे अपने बगवानी स्थल पर पहुंचे तो पाया कि लगभग 40-45 आम के पौधे उखाड़ दिए गए हैं और बाउंड्री की जाली काट दी गई है।
इस घटना से संजय वर्मा को लगभग ₹50,000 का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इस संबंध में बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि —
> “हमने थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जांच टीम स्थल पर नहीं पहुंची है।”
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया और जनप्रतिनिधि सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर कब जांच करती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
इस घटना को लेकर जब नंबर वन न्यूज़ चैनल के स्थानीय संवाददाता नवीन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। चैनल ने बताया कि अगर संपर्क होता है तो प्रशासनिक पक्ष को भी आगामी बुलेटिन में दिखाया जाएगा।

🔹मुख्य बिंदु:
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बगवानी में तोड़फोड़
40 से अधिक पौधे उखाड़े गए, जाली काटी गई
अनुमानित नुकसान ₹50,000
आरोपी पर धमकी देने और नुकसान पहुंचाने का आरोप
अब तक प्रशासनिक जांच नहीं शुरू
इस मामले को लेकर नंबर वन न्यूज़ चैनल के स्थानीय संवाददाता नवीन कुमार ने अगले पक्ष के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया अगर खबर चलने के बाद संपर्क होता है तो उनका खबर फिर से नंबर वन न्यूज़ पर दिखाया जाएगा




