GiridihGiridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

गिरिडीह के देवरी प्रखंड में रनिंग प्रतियोगिता का आयोजन, तीन प्रतिभागी हुए सम्मानित

 

रिपोर्टर – चंदन राय | लोकेशन – देवरी/गिरिडीह

 

गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड अंतर्गत देवपहाड़ी मैठ में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को एक विशेष रनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन गोरवानंद महाराज जी, चंद्रकांत पाठक, दीपक तिवारी और नितेश राम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

प्रतियोगिता में कई छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को मेडल और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसमें —

🥇 प्रथम स्थान: नीरज तिवारी

🥈 द्वितीय स्थान: नवीन कुमार

🥉 तृतीय स्थान: मुन्ना कुमार

कार्यक्रम के दौरान आर्मी के पप्पू राय और नितेश राम सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

स्थानीय लोगों ने ऐसे आयोजन को ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सराहनीय कदम बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!