गिरिडीह से बड़ी खबर — हीरोडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, दो खाली ट्रैक्टर भी पकड़े गए

📍स्थान: हीरोडीह, प्रखंड जमुआ, जिला गिरिडीह
🗓️दिनांक: [17 अक्टूबर 2025]
🖊️रिपोर्ट: मंटू यादव
हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंचल अधिकारी जमुआ एवं एसडीपीओ खोरीमहुआ के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान चार बालू लदे ट्रैक्टरों को मुख्य मार्ग से एवं दो खाली ट्रैक्टरों को नदी से विधिवत जप्त किया गया है।
सभी ट्रैक्टरों को हीरोडीह थाना परिसर लाया गया, जहां पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध बालू खनन और बालू परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की छापामारी आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध परिवहन पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
👉 सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए ट्रैक्टरों के स्वामियों की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




