GiridihGiridih jharkhandराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत असकों में काली पूजा तैयारी बैठक संपन्न, भव्य आयोजन को लेकर बनी रणनीति

 

रिपोर्टर – चंदन राय | लोकेशन – देवरी/गिरिडीह

 

देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत असकों में आगामी काली पूजा को लेकर तैयारी बैठक रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को आस्थान रामनवमी अखाड़ा दुबे बाबा मंडप में संपन्न हुई।

बैठक में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली काली पूजा को सफल और भव्य बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।

 

बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रतिनिधि नकुल माता जी ने की। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, पवन राय, अजीत राय, बालमुकुंद रविदास, पवन तिवारी, अशोक तिवारी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक सहयोग से काली पूजा और मेले को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

ग्रामवासियों ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक आकर्षक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध होगा। ✨

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!