https://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifJharkhandक्राइमटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

मधुपुर में अपराधियों का तांडव जारी, मिसरना में सशस्त्र डकैती से दहशत

📍मधुपुर (देवघर)

रिपोर्ट: सन्नी ज़ाहिद

मधुपुर में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में एचडीएफसी बैंक में करोड़ों रुपये की डकैती की घटना के बाद अब एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। ताज़ा मामला मधुपुर के मिसरना गांव का है, जहां शनिवार की रात करीब 8 बजे सीताराम मंडल के घर पर सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोल दिया।

 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में मौजूद परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकद एवं कीमती जेवरात लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डकैती के दौरान अपराधियों के पास हथियार थे और उन्होंने विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

 

इस घटना ने मधुपुर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी आधिकारिक बयान से परहेज किया है और जांच जारी होने की बात कही है।

 

👉 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!