https://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifJharkhand

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल — झामुमो महिला मोर्चा ने वार्ड 9 और 10 में कमेटी का गठन किया

 

📍मधुपुर से रिपोर्ट — सनी जाहिद, नंबर वन न्यूज़

 

महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (महिला मोर्चा) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। मधुपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 और 10 में महिला मोर्चा की वार्ड कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

वार्ड नंबर 9 में सर्वसम्मति से अंजू आरा को अध्यक्ष, नीलम खातून को सचिव तथा नगमा बीवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं वार्ड नंबर 10 में बेली कुमारी को अध्यक्ष, पूनम देवी को सचिव, जैतून देवी को कोषाध्यक्ष और रानी देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

इस अवसर पर झामुमो नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने नवगठित कमेटियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत महिलाएं हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह नई टीम समाज में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देगी तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

 

स्थानीय स्तर पर महिलाओं में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिल रहा है। झामुमो महिला मोर्चा का यह गठन आने वाले निकाय चुनावों में संगठन के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!