गिरिडीह के दो युवक हैदराबाद में बंधक बनाकर कराया जा रहा था जबरन काम, झारखंड एकता समाज की पहल से हुई सुरक्षित रिहाई

हैदराबाद में बंधक बनाकर जबरन काम करा रहे जूस सेंटर मालिकों के चंगुल से गिरिडीह के दो युवकों को मुक्त करा लिया गया। मुक्त हुए युवकों के नाम गोपाल दास और विवेक यादव हैं, जो गचिबोवली स्थित एक जूस सेंटर में कई दिनों से अवैध रूप से रोके गए थे और उनसे जबरन काम कराया जा रहा था।
मामला तब सामने आया जब उनके रूम पार्टनर पंकज यादव ने स्थिति की जानकारी झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष जीत यादव को दी। गंभीरता को देखते हुए जीत यादव तुरंत टीम के साथ हैदराबाद पहुँचे और साइबराबाद पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।

कमिश्नर के निर्देश के बाद गचिबोवली पुलिस सक्रिय हुई और जांच के उपरांत दोनों युवकों को मोबाइल, पैसा और बाइक समेत सुरक्षित रिहा करा लिया।
इस त्वरित कार्रवाई से दोनों युवक अब अपने घर लौटने की तैयारी में हैं।
झारखंड एकता समाज की मानवीय पहल और पुलिस प्रशासन की तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर उठाया गया कदम किसी की जिंदगी बदल सकता है।

✊ मानवता की जीत — टीम झारखंड एकता समाज को सलाम!
#apnagiridihnews #Jharkhand #JharkhandNews #Giridih #Hyderabad #BreakingNews #SocialWork




