
झारखंड / गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गादी व्याना गांव में रविवार की रात एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने गांव के ही रामु महतो पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित के पुत्र पवन कुमार वर्मा ने बताया कि उनके पिता अपने घर पर थे, तभी गांव के कुछ लोग घर के बाहर पहुंचे और नाम लेकर बुलाने लगे। आरोप है कि टेकलाल यादव, धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, रामजी यादव, अरविन्द यादव, रुकेश यादव सहित कई लोगों ने मिलकर उनके पिता पर जान से मारने की नियत से हमला किया। इस घटना में रामु महतो के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं तथा दांत भी टूट गए।

हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की पृष्ठभूमि एक मछली चोरी के विवाद से जुड़ी है। दरअसल, गांव के तालाब में मछली चोरी करने गए कुछ व्यक्तियों ने रामु महतो का नाम ले लिया था, जिसके बाद बिना किसी जांच-पड़ताल के कुछ लोगों ने खुद ही कानून अपने हाथ में ले लिया और हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर किसी प्रकार का विवाद था, तो इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दी जानी चाहिए थी, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी मर्जी से हिंसा की घटना को अंजाम दिया, जो पूरी तरह गलत है।
घटना की सूचना मिलने के बाद नंबर वन न्यूज़ चैनल के स्थानीय संवाददाता मुकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरी स्थिति की कवरेज की।
अभी तक आरोपित पक्ष से संपर्क नहीं हो पाया है। यदि अगले पक्ष से संपर्क होता है, तो उनकी प्रतिक्रिया भी नंबर वन न्यूज़ चैनल पर प्रकाशित की जाएगी।

किसी भी प्रकार का खबर देना हो या विज्ञापन हो तो तुरंत संपर्क करें 8797907771




