भाजपा नेता रविंद्र यादव के दूसरे पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक, बाबूलाल मरांडी ने पहुंचकर परिजनों को दिया ढांढस
श्री मरांडी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की। उनके साथ मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भाजपा नेता रविंद्र यादव के दूसरे पुत्र के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही झारखंड राज्य के नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी आज रविंद्र यादव के पैतृक निवास गांव बेलकुंडी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने रविंद्र यादव एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस असहनीय दुख की घड़ी में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा, “होनी को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन मैं हर परिस्थिति में आपके साथ हूं। आपके दुख-सुख में हमेशा साथ निभाऊंगा।”
श्री मरांडी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की। उनके साथ मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।