BengabadGiridih jharkhand

भंडारी गांव के मारपीट कांड के नामजद अभियुक्त भगीरथ राणा गिरफ्तार।

मुकेश कुमार / संवादाता NO1 NEWS Jharkhand Bihar 

बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में दर्ज मारपीट कांड के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 174/25, दिनांक 12 नवंबर 2025 से संबंधित है। इस कांड में भगीरथ राणा, पिता स्व बंधु राणा, निवासी भंडारी, को मुख्य अभियुक्त के रूप में नामजद किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार  S.I. अशोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और गुप्त सूचना के आधार पर दलबल के साथ भंडारी गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका थी कि अभियुक्त इलाके में ही छिपा हुआ है और समय-समय पर अपने ठिकाने बदल रहा है, इसी कारण उसकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व हुए इस मारपीट कांड में दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए भगीरथ राणा को घटना का मुख्य जिम्मेदार बताया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया और कार्रवाई तेज कर दी।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!